गुमला, अक्टूबर 18 -- Ghumla News: विशुनपुर, प्रतिनिधि । शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को विशुनपुर के दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा को लेकर प्रखंड के मंदिरों और पंडालों में दिनभर भक्तिमय माहौल रहा। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रहा। इससे पहले शनिवार शाम सप्तमी पूजा के बाद विशुनपुर बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर, नवागढ़ के नकटी देवी मंदिर और बनारस स्थित सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर के पूजा पंडालों का उद्घाटन किया गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बोरियो के दुर्गा मंदिरों में हुई अष्टमी की पूजा-अर्चना, उमड़े श्रद्धालु प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो...