Ghumla News: अवैध शराब के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीणों ने पुलिस से मांगा सहयोग
गुमला, नवम्बर 2 -- अवैध शराब पर रोक के लिए ग्रामीणों की पहल Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के तिलसिरी गेरेटोली गांव में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने पहल की है। सोमवार को महिला-पुरुषों ने एकजुट होकर घाघरा थाना पहुंच थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने गांव में शराबबंदी लागू कराने और इस अभियान में पुलिस से सहयोग की मांग की। ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि गांव में प्रतिदिन अवैध रूप से शराब बनाई और बेची जा रही है। इसके कारण नाबालिगों सहित कई लोग नशे की चपेट में आ रहे हैं। शराब के सेवन से सड़क दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार महिला समिति की ओर से पहले भी बैठक कर शराब बनाने और बेचने वालों को चेतावनी दी गई थी। साथ ही उनसे इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.