गुमला, सितम्बर 20 -- Ghumla News: गुमला। एसडीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में गुमला थाना क्षेत्र के सिसई रोड, जशपुर रोड और पालकोट रोड में जांच की गई। इस दौरान अवैध बालू परिवहन और उठाव के मामले में चार ट्रैक्टर जब्त किए गए।सिसई रोड के पुरू करमडीपा के समीप दो ट्रैक्टरों से अवैध बालू परिवहन किया जा रहा था। चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। दोनों वाहनों को गुमला थाना में सुपुर्द किया गया। जशपुर रोड से भी एक सोनालिका ट्रैक्टर और पालकोट रोड के मरदा नदी के समीप से एक महिंद्रा ट्रैक्टर जब्त किया गया। प्रशासन के अनुसार चारों वाहनों पर करीब 360 सीएफटी बालू लदा था। यह भी पढ़ें- Ghumla News: सिसई में अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी, चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज संबंधित वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ खनन नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

हिं...