Ghumla News: अवैध चमड़ा गोदाम पर कार्रवाई का विहिप-बजरंग दल ने किया स्वागत
गुमला, जुलाई 7 -- Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि। बसिया रोड स्थित एक नवनिर्मित अल्बेस्टस मकान में कथित रूप से संचालित अवैध चमड़ा गोदाम पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई का विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर, कुदरा के सभागार में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में संचालित अन्य अवैध बूचड़खानों और अवैध चमड़ा कारोबार के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार साहू ने कहा कि यदि क्षेत्र में कहीं भी अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं तो प्रशासन को नियमों के तहत उनके विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने अवैध कारोबार पर स्थायी रोक लगाने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की।बैठक में हिन्दू जागरण मंच के प्रवर्तन प्रमुख संजय वर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.