Ghumla News: अलंकेरा मतिम टोली में पुलिस का जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
गुमला, अक्टूबर 11 -- Ghumla News: पालकोट। पालकोट थाना क्षेत्र के अलंकेरा मतिम टोली गांव में रविवार को पालकोट पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने, साइबर ठगी से बचने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर एसआई रामपुकार बैठा ने कहा कि जागरूक समाज ही आगे बढ़ सकता है। साक्षरता बढ़ने के बावजूद समाज में डायन-बिसाही, छुआछूत, ओझा-गुनी और नशाखोरी जैसी कुरीतियां बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से इन सामाजिक बुराइयों को दूर किया जा सकता है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और पालकोट थाना के पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.