Ghumla News: अम्बेराडीह में फैमिली रेस्टोरेंट का शुभारंभ
गुमला, नवम्बर 30 -- Ghumla News: अम्बेराडीह में फैमिली रेस्टोरेंट का शुभारंभ अम्बेराडीह। क्षेत्र के लोगों को परिवार के साथ भोजन करने के लिए नया ठिकाना मिला है। अम्बेराडीह में न्यू फूड जोन फैमिली रेस्टोरेंट का उद्घाटन बार एसोसिएशन गुमला के जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्रावण साहू ने फीता काटकर किया। मौके पर प्रोपराइटर मनीष पाण्डेय ने कहा कि रेस्टोरेंट जनहित में क्षेत्रवासियों को समर्पित है। यहां ग्राहकों को स्वादिष्ट व्यंजन, बेहतर सेवा और पारिवारिक माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से रेस्टोरेंट को सेवा का अवसर देने की अपील की। एडवोकेट श्रावण साहू ने इस पहल की सराहना करते हुए संचालक को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.