Ghumla News: अपराध नियंत्रण को लेकर एसडीपीओ ने की समीक्षा बैठक
गुमला, सितम्बर 3 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। गुमला अनुमंडल पुलिस कार्यालय में गुरूवार को एसडीपीओ सुरेश यादव की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना प्रभारियों,पुलिस निरीक्षकों एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में चोरी,दुष्कर्म,महिला उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर आपराधिक मामलों की थाना वार समीक्षा की गई। एसडीपीओ ने लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी लाते हुए उनका शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने सिसई,करंज,भरनो,पुसो,घाघरा,विशुनपुर,महिला थाना और एससी-एसटी थाना सहित अन्य थानों में लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी ली। एसडीपीओ ने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी,स्थायी वारंटों के निष्पादन तथा जेल से बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.