गुमला, जुलाई 24 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। गुमला थाना में शुक्रवार सुबह उस समय पुलिसकर्मी भी चौंक गए,जब पुग्गू खोपा टोली निवासी जगरनाथ कुजूर खुद थाने पहुंचा और बताया कि उसने अपने दोस्त अनूप भूषण टोप्पो की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम उसके साथ गांव पहुंची। जहां घर के अंदर अनूप का शव पड़ा मिला। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की और हत्या में प्रयुक्त सिलबट्टे को भी जब्त कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार की है। हालांकि पुलिस हत्या के पीछे की वास्तविक वजह की पुष्टि करने से बच रही है।

गांव में चर्चा ग्रामीणों के अनुसार जगरनाथ हाल ही में दूसरे राज्य से मजदूरी कर लौटा था। गांव में उसकी पत्नी और मृतक के बीच कथित संबंधों को लेकर चर्चा है, लेकिन...