गुमला, जुलाई 19 -- Ghumla News: भरनो। गुमला-रांची मुख्य मार्ग एनएच-43 पर खरवागढ़ा के समीप शनिवार देर शाम बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चेटो गौरटोली निवासी सुजीत उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार सुजीत सिसई से भरनो की ओर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान खरवागढ़ा के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना में उसका हाथ टूट गया। सूचना मिलने पर भरनो पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...