Ghumla News: अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने की अनंत देव की पूजा
गुमला, सितम्बर 25 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न गांवों में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप अनंत देव की पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। पूजा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। स्नान आदि के बाद श्रद्धालु उपवास रखकर पूजा स्थल पहुंचे। आचार्यों ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। पूजा के दौरान 14 गांठ वाली रेशम की डोरी को भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप का प्रतीक मानकर पूजा की गई। पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने बाएं और पुरुषों ने दाहिने हाथ में अनंत सूत्र धारण किया।इस यह भी पढ़ें- Godda News: अनंत चतुर्दशी पर मंदिरों में गूंजे विष्णु के जयकारे दौरान आचार्यों ने श्रद्धालुओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.