गुमला, सितम्बर 5 -- Ghumla News: गुमला। बार एसोसिएशन भवन में शनिवार को अधिवक्ता राणा रविकांत के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। अध्यक्ष श्रवण साहू की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष ने कहा कि राणा रविकांत के निधन से अधिवक्ता समाज ने मिलनसार, सहयोगी और योग्य साथी खो दिया है। उनका निधन बार एसोसिएशन के लिए अपूरणीय क्षति है। शोकसभा के बाद अधिवक्ताओं ने सम्मान में न्यायिक कार्य से खुद को अलग रखा। मौके पर राणा नकुल सिंह, सुधीर पांडेय समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: अधिवक्ता के निधन पर हुई शोकसभा, न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...