Ghumla News: अज्ञात शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस
गुमला, जुलाई 28 -- Ghumla News: गुमला। सुरसांग थाना क्षेत्र के बिरकेरा टंगरा टोली स्थित घोड़ा पहाड़ के समीप मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलने पर सुरसंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान करता है या उसके परिजनों के संबंध में जानकारी रखता है, तो तत्काल सुरसांग थाना से संपर्क करें। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: दामोदर नदी से एक युवक का अज्ञात शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.