Ghumla News: अज्ञात विक्षिप्त के शव का एक सप्ताह बाद अंतिम संस्कार
गुमला, सितम्बर 3 -- Ghumla News: अज्ञात विक्षिप्त के शव का एक सप्ताह बाद अंतिम संस्कार घाघरा। घाघरा-बिशुनपुर पथ पर लसडांड़ के समीप गत 27 अगस्त को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक विक्षिप्त व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना के बाद घाघरा पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के उद्देश्य से शव को सुरक्षित सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस मे रखा था। लेकिन इस दौरान कोई भी व्यक्ति मृतक की पहचान के लिए सामने नहीं आया। अंततः बुधवार को घाघरा पुलिस द्वारा अज्ञात मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिसकर्मी मृत्युंजय मिश्रा ने गुमला स्थित मुक्तिधाम श्मशान घाट पहुंचकर मृतक के शव का अंतिम संस्कार कराया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान को लेकर लगातार प्रयास किया गया,लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.