गुमला, जुलाई 18 -- Ghumla News: गुमला। अंजुमन इस्लामिया गुमला का वर्ष 2023-26 का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नाजिम-ए-आला मो. खलील ने शनिवार को कार्यकारिणी समिति भंग करने की घोषणा की। उन्होंने इसकी लिखित सूचना सदर एसडीओ अखिलेश कुमार को देते हुए आरोप लगाया कि कार्यवाहक सदर मुशाहिद आजमी और कार्यवाहक सचिव मकसूद आलम ने स्वयं को पांच वर्षों तक पद पर बने रहने की घोषणा की है। जिससे मुस्लिम समुदाय में असंतोष है। मो. खलील ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के लिए 22 व 24 जुलाई को पंचायतों के सदर और सचिवों की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने आशंका जताई कि बैठक के दौरान शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और दोनों व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gridih News: जमुआ में पंचायती राज का मखौल: जनप्रतिनिधि घर पर, पति और रि...