गुमला, अगस्त 29 -- Ghumla News: गुमला। अंजुमन इस्लामियां गुमला के आम चुनाव 2026 को लेकर जारी अधिसूचना के तहत 28 अगस्त से 30 अगस्त तक नामांकन फॉर्म की बिक्री की जा रही है। इसी क्रम में पहला दिन शुक्रवार को सचिव पद के उम्मीदवार मो. आमिर खान उर्फ साहेब रब्बानी ने नामांकन फॉर्म खरीदा। फॉर्म खरीदने से पहले उनके समर्थक बड़ी संख्या में स्थानीय इस्लामपुर चौक पर एकत्रित हुए। इसके बाद समर्थकों ने साहेब रब्बानी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और जुलूस की शक्ल में अंजुमन चुनाव कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नामांकन फॉर्म खरीदा। वहीं, नाजिम-ए-आला पद के लिए मो. समीउल्लाह खलीफा ने भी अपना नामांकन फॉर्म खरीदा। सदर पद के लिए मो. हामिद आलम और मो. मोजाहिद खान रब्बानी ने नामांकन फॉर्म लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...