Ghazipur News: 84 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, कई वार्डों की बदलेगी तस्वीर
गाजीपुर, नवम्बर 7 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद गाजीपुर की ओर से नगर के विकास को गति देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की पहल पर नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कुल 84 निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें नाली और सीसी सड़क निर्माण के कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से नगरवासियों को जलनिकासी और आवागमन की समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। नालियों के निर्माण से जलभराव की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी, वहीं सीसी सड़क बनने से लोगों का आवागमन सुगम होगा।नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक वार्ड की जरूरतों और नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखकर विकास कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.