गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू हो गयी है। इसमें प्रवेश को लेकर छात्राओं एवं उनके अभिभावकों में उत्साह देखा गया। काउंसलिंग के प्रथम दिन बीए प्रथम सेमेस्टर में 80 छात्राओं ने अभिलेख सत्यापित कराते हुए विषय आवंटन कराया। जबकि बीएससी में कुल 60 छात्राओं ने विषय आवंटन एवं अभिलेख सत्यापन कराया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्राओं को उनकी मेरिट, रुचि एवं उपलब्धता के आधार पर दो मेजर एवं एक माइनर विषय आवंटित किया गया। प्राचार्य डा. अनीता कुमारी एवं प्रवेश प्रभारी डा. शिवकुमार ने विषय आवंटन प्रपत्र एवं पौधारोपण महाअभियान के तहत एक-एक फलदार पौधे भेंट स्वरूप प्रदान किया। विषय आवंटन के साथ साथ छात्राओं का समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण और प्रोफाइल फीडिंग ...