गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना पुलिस और स्वाट टीम ने गुरुवार की देर रात उतरौली पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान गुजरात नंबर की एक सफेद कार से 20 पेटी बीयर बरामद की। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। बरामद शराब की कीमत 70 हजार रुपये बताई गई। उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि स्वाट टीम और रेवतीपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम उतरौली पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गाजीपुर की ओर से एक सफेद कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर भारी मात्रा में बीयर की पेटियां बरामद हुईं। सा...