Ghazipur News: 670 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार, साथी फरार
गाजीपुर, अक्टूबर 23 -- Ghazipur News: खानपुर। थाना खानपुर पुलिस ने शुक्रवार को बेलहरी मार्ग स्थित पुलिया के पास चेकिंग के दौरान 670 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे खड़े दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा सरपत की झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए युवक के झोले में रखी पॉलिथीन से 670 ग्राम चरस बरामद हुई। उसकी पहचान 34 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय सर्वजीत राम, निवासी बेलहरी, थाना खानपुर के रूप में हुई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.