गाजीपुर, जुलाई 5 -- Ghazipur News: गाजीपुर। शहर के मिश्र बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर 67 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाओं का वितरण किया गया। मेला में ज्यादातर मरीज डायरिया, वायरल बुखार और सर्दी जुकाम से पीड़ित रहे। डा. मोसिना बेगम ने बताया कि इस समय अधिकतर मरीज डायरिया, वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं। तेज धूप में लोग शरीर को ढककर चलें और पानी का ज्यादा सेवन करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...