गाजीपुर, जुलाई 25 -- Ghazipur News: गहमर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने 65 पाउच देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह चंदेल गहमर रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान 21 वर्षीय पिंटू राजभर पुत्र बाढू राजभर निवासी गहमर चिनगी दीवान, चकवा गहमर को 65 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक नंदकुमार तिवारी ने बताया की एक युवक को 65 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...