Ghazipur News: 64 वर्ष की उम्र में राजेश राम ने जीते तीन कांस्य पदक
गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: रेवतीपुर। उम्र महज एक संख्या है, यदि हौसला और मेहनत का जज्बा हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इसे ब्लॉक क्षेत्र के गौरा गांव निवासी 64 वर्षीय राजेश राम ने साबित कर दिखाया है। लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्होंने तीन कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। राजेश राम ने 64 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। कोल इंडिया की नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) से सेवानिवृत्त राजेश राम नियमित व्यायाम और अनुशासित दिनचर्या को स्वस्थ जीवन का आधार मानते हैं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: लखनऊ में अमित ने जीता एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.