Ghazipur News: 56 लाख से जर्जर पुलिया का पुनर्निर्माण शुरू
गाजीपुर, जुलाई 16 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सराय सुल्तान-नेवादा मार्ग पर स्थित वर्षों पुरानी जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। बरसात से पहले पुलिया का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 56 लाख रुपये की लागत से नई पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से पुरानी पुलिया पर आवागमन बंद कर दिया गया है। राहगीरों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए पुलिया के बगल में ह्यूम पाइप डालकर अस्थायी वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है, जिससे निर्माण अवधि में आवागमन बाधित न हो। लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर मनीष शुक्ला ने बताया कि पुलिया निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.