Ghazipur News: 500 खिलाड़ियों ने बनाई मानव शृंखला
गाजीपुर, सितम्बर 25 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को स्टेडियम, छावनी लाइन में मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इसमें करीब 500 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के साथ जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, पीआरडी जवान और अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मानव श्रृंखला के माध्यम से खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विभिन्न जनहितकारी पहलों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.