गाजीपुर, अगस्त 11 -- Ghazipur News: कासिमाबाद। तहसील क्षेत्र के करीब 50 गांवों के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर कासिमाबाद तहसील से गांवों को हटाकर मुहम्मदाबाद तहसील में शामिल करने की मांग की। नंदलाल राजभर के नेतृत्व में सौंपे गए पत्रक में ग्रामीणों ने बताया कि कासिमाबाद तहसील मुख्यालय उनके गांवों से करीब 20 से 25 किलोमीटर दूर है, जबकि मोहम्मदाबाद तहसील महज पांच से छह किलोमीटर की दूरी पर है। ग्रामीणों का कहना है कि मुहम्मदाबाद तहसील में शामिल होने से तहसील संबंधी कार्यों के लिए समय और धन दोनों की बचत होगी। कासिमाबाद आने-जाने में काफी परेशानी होती है और पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध नहीं हैं। पत्रक देने वालों में ग्राम प्रधान रंजना देवी, संतोष कुमार, योगेंद्र पाल, अंजलि कुमार, राधेश्याम, विजय नारायण शर्मा, अजय कुमार सिंह सहित अन्य ग्र...