Ghazipur News: 48 घंटे बाद मिला मछुआरे का शव
गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सिधौना गांव निवासी करीब 60 वर्षीय मछुआरे सुभाष मांझी पुत्र रामअवध मांझी का शव 48 घंटे बाद बुधवार को मिला। जमानिया तहसील क्षेत्र में धरम्मरपुर पुल से करीब आधा किलोमीटर पहले नदी में शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सुभाष मांझी सोमवार की देर रात मछली पकड़ने के लिए नाव लेकर गोमती नदी में निकले थे। मंगलवार सुबह नदी में उनकी नाव तो मिल गई, लेकिन सुभाष का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद बाढ़ राहत दल के साथ परिजन और ग्रामीण भी नदी में लगातार उनकी तलाश में जुटे रहे। हर गुजरते घंटे के साथ परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही थी। बुधवार को बाढ़ राहत दल की नौ सदस्यीय टीम ने नदी में सघन खोजबीन शुरू की। करीब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.