Ghazipur News: 45 पाउच शराब के साथ युवक गिरफ्तार
गाजीपुर, अक्टूबर 30 -- Ghazipur News: गाजीपुर (दिलदारनगर)। स्थानीय थाना पुलिस ने ताड़ीघाट क्रॉसिंग के पास से 45 पाउच अवैध देशी शराब के साथ बिहार के एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की पहचान बिहार के पटना सिटी निवासी दशरथ कुमार (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास मौजूद पिट्ठू बैग से शाही निंबू गोल्ड ब्रांड की 200-200 मिलीलीटर की 45 पाउच शराब बरामद की।पुलिस के अनुसार, हेड कांस्टेबल सुजीत कुमार सिंह कांस्टेबल रवि जायसवाल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सिपाही चाय वाले की गुमटी के पास एक व्यक्ति बैग में अवैध शराब लेकर बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्टेशन की ओर जा रहे संदिग्ध युवक को गुमटी से करीब 50 मीटर की दूरी पर पकड़ लिया।पूछताछ के दौरान युवक शराब ले जाने से संबंधित कोई वैध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.