गाजीपुर, अगस्त 14 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। क्षेत्र के देवकली पंप कैनाल की मरदह मुख्य राजवाहा से निकलकर सोनहरा, बभनौली, ददरा, खिलवा, सिखड़ी होते हुए चकमलूक गांव के अंतिम छोर तक जाने वाला माइनर में पिछले चालीस साल से पानी नहीं पहुंच रहा। जिससे हजारों एकड़ कृषि भूमि माइनर की सिंचाई से वंचित रह जाती है। किसान निजी संसाधन से महंगी खेती करने को बाध्य होते हैं। किसानों ने बताया कि पहले तो माइनर की सुरक्षित जमीन पर कुछ किसानों का अवैध कब्जा के होने के चलते माइनर निर्माण का कार्य प्रभावित था। कुछ जागरूक किसानों की शिकायत और सिंचाई विभाग की तत्परता के चलते नहर निर्माण का कार्य कराया गया है। फिर भी माइनर की सफाई के अभाव में माइनर के बीच उगे घास-फूस और स्थानीय दुकानदारों द्वारा कूड़ा कचरा डालने से पटा है। किसानों ने विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हु...