Ghazipur News: 40 पाउच के साथ युवक गिरफ्तार
गाजीपुर, जुलाई 12 -- Ghazipur News: सादात। बहरियाबाद पुलिस ने एक व्यक्ति को 40 पाउच अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक सलाहुद्दीन ने अपनी टीम के साथ चेकिंग के दौरान पावर हाउस के रास्ते बबुरा जाने वाले मार्ग पर लारपुर गांव के पास से सुनील जायसवाल उर्फ सोनू पुत्र रामेश्वर जायसवाल को पकड़ा। थानाध्यक्ष बासुदेव प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.