Ghazipur News: 40 पाउच अवैध देशी शराब के साथ पकड़या अधेड़
गाजीपुर, अगस्त 12 -- Ghazipur News: गाजीपुर (दिलदारनगर)। थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम रकसहां बाईपास चौराहे से उसिया जाने वाले नहर मार्ग पर एक युवक को 40 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कुल मात्रा आठ लीटर बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। हेड कांस्टेबल अमित सिंह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रकसहां बाईपास चौराहे से उसियां की ओर जाने वाले नहर मार्ग पर एक व्यक्ति सफेद झोले में अवैध शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम 45 वर्षीय हरेराम पुत्र नागेश्वर सिंह, निवासी भवानी टोला, पोस्ट रामपुर दियरा, थाना मनेर, जिला पटना, बिहार बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.