गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: खानपुर। ग्राम पंचायत खानपुर के बभनपुरवा गांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने के 36 घंटे बाद भी 18 घरों की बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बिजली खराब होने की सूचना सवना पावर हाउस पर दी गई थी, लेकिन सूचना के बावजूद अब तक आपूर्ति बहाल नहीं की गई। लंबे समय से बिजली नहीं आने के कारण घरों में पेयजल, मोबाइल चार्जिंग सहित अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी समस्या के समाधान को लेकर जिम्मेदारों की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।ग्रामीणों ने संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द खराबी दूर कर 18 घरों की विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है...