Ghazipur News: 350 मीटर बदहाल संपर्क मार्ग से ग्रामीण परेशान
गाजीपुर, जुलाई 13 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र की देहवल ग्राम सभा के ककरही बस्ती को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला लगभग 350 मीटर लंबा संपर्क मार्ग वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क की बदहाली के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में मार्ग पर जलभराव और कीचड़ होने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीण मनोज यादव, आलीक खान, पप्पू पटेल, सद्दाम खान, महेंद्र पटेल, प्रभु यादव और गोपाल सिंह ने बताया कि खराब सड़क के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कई स्थानों पर मार्ग टूट जाने से गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: 350 मीटर बदहाल संपर्क मार्ग बनाने की मांग बच्चों को स्कूल जाने और बीमारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.