Ghazipur News: 33 केवी मेन सप्लाई में फॉल्ट, अंधेरे में आधा दर्जन गांव
गाजीपुर, सितम्बर 20 -- Ghazipur News: सेवराई (गाजीपुर)। देवल पावर हाउस की 33 केवी मेन सप्लाई का एक फेस गायब होने से शनिवार रात सुरहा और देवल फीडर की बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके चलते करीब आधा दर्जन गांव पूरी रात अंधेरे में रहे। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे तक बिजली संकट बना रहा। भीषण गर्मी में पंखे और कूलर बंद रहने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं विद्युत मोटर और समरसेबल नहीं चलने से कई इलाकों में पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया। बिजली कटौती का असर किसानों पर भी पड़ा। कर्मनाशा नदी में लगा पंप कैनाल बिजली के अभाव में संचालित नहीं हो सका, जिससे धान की सिंचाई प्रभावित हुई। ग्रामीणों ने बार-बार होने वाले फॉल्ट की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की।जेई राजकुमार गौतम ने बताया कि 33 केवीए का शटडाउन लिया गया है। जल्द ही फॉल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.