Ghazipur News: 33 केवी में फाल्ट से 12 घंटे से ज्यादा आपूर्ति रही बाधित
गाजीपुर, अगस्त 14 -- Ghazipur News: बारा, हिन्दुस्तान संवाद। उमस भरी गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती और बढ़ते विद्युत लोड ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी है। आए दिन लाइनों में फाल्ट और घंटों होने वाली रोस्टिंग के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार की सुबह से ही 33 केवीए में फाल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे सेवराई तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव प्रभावित रहे और ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में रातभर बिजली के इंतजार में परेशान होना पड़ा। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 10 बजे के आसपास 33 केवीए में फाल्ट हो गया सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारी फाल्ट ढूढने करने का प्रयास करने लगे, लेकिन घना अंधेरा होने के कारण रात में मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो सका। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.