गाजीपुर, जुलाई 30 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के भाजपा कार्यालय के समीप स्थित 33 केवी मेन सप्लाई के केबल बॉक्स में गुरुवार दोपहर अचानक ब्लास्ट होने से पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। भीषण उमस के बीच बिजली गुल होने से लोगों को करीब चार घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया गया कि दोपहर करीब 1:30 बजे केबल बॉक्स जल जाने के कारण बड़ा ब्रेकडाउन हो गया। इसके चलते सैदपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कराया। अवर अभियंता दीपक कुमार बिजलीकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। खराब केबल बॉक्स को बदलने और लाइन को सुरक्षित तरीके से चालू करने में करीब चार घंटे का समय लगा। इसके बाद शाम करीब साढ़े 5 बजे विद्युत आप...