गाजीपुर, नवम्बर 7 -- Ghazipur News: गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शनिवार को जिले की सभी सात तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 302 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 31 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। तहसीलवार प्राप्त शिकायतों में सदर में 25 में से चार, सैदपुर में 31 में से दो, जमानियां में 57 में से पांच, सेवराई में 60 में से सात, मोहम्मदाबाद में 25 में से चार, जखनियां में 76 में से चार और कासिमाबाद में 28 में से चार मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: सम्पूर्ण समाधान दिवस : 203 शिकायतों में से मात्र 24 का निस्तारण सम्बंधित उपजिलाधिकारियों ने फरियादियों ...