Ghazipur News: 30 पैकेट देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
गाजीपुर, सितम्बर 24 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। पुलिस ने जलालाबाद-सिखड़ी मार्ग पर दामोदरपुर मोड़ के पास एक युवक को 30 पैकेट देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब बिक्री के लिए ले जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नीले रंग का झोला लेकर जा रहे युवक को रोककर तलाशी ली। उसके पास से बंटी-बबली ब्रांड की 30 पैकेट देशी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान समीर अहमद निवासी खुदाबख्शपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना उसकी पत्नी को दी गई। एसओ दीपक कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.