Ghazipur News: 3.43 लाख पशुओं को खुरपका मुंहपका जैसी बीमारियों से बचाव के लिए लगा वैक्सीन
गाजीपुर, जुलाई 19 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में सुरक्षित मवेशी, खुशहाल किसान के संकल्प के साथ पशु स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पशुपालन विभाग की ओर से खुरपका-मुंहपका जैसी घातक बीमारियों से बचाव के लिए पशुओं को वैक्सीन लगाया जा रहा है। गाजीपुर में करीब साढ़े आठ लाख पशु पंजीकृत है। इसमें अबतक 3.43 लाख मवेशियों का टीकाकरण किया जा चुका है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके शाही ने बताया कि विशेष टीकाकरण अभियान के तहत गांवों में पशुओं को टीका लगाया जा रहा है। जिससे पशु बीमारियों से बच सके। उन्होने कहा कि खुरपका-मुंहपका रोग पशुओं में अत्यधिक संक्रामक होता है जिससे मवेशियों के मुंह और पैरों में छाले हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- 45 दिन तक लगेंगे खुरपका-मुंहपका के टीके दूध उत्पादन गिर जाता है और कई बार पशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.