Ghazipur News: 28 किसानों को मिला निशुल्क मिनी किट
गाजीपुर, अक्टूबर 4 -- Ghazipur News: रेवतीपुर। स्थानीय गांव स्थित परिसर में कृषि विभाग की ओर से भारत सरकार की निःशुल्क मिनी किट बीज वितरण योजना के तहत किसानों को सरसों और चना के उन्नत प्रजाति के बीज वितरित किए गए। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने चयनित 28 किसानों को मिनी किट प्रदान की। कृषि विभाग के तकनीकी सहायक धीरज राय ने बताया कि रबी सीजन से पहले किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मिनी किट निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें अधिक उत्पादन देने वाली सरसों और चना की उन्नत प्रजातियों के बीज शामिल हैं। कम पानी में बेहतर पैदावार देने वाली इन प्रजातियों से किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के बाद किसान दोबारा खेती-किसानी में जुटे हैं। ऐसे समय में उन्नत बीज की उपलब्धता उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.