गाजीपुर, अगस्त 8 -- Ghazipur News: मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के कासिमाबाद तिराहे पर 26 साल बाद जमीन के वास्तविक मालिक को कब्जा मिल सका। जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार कासिमाबाद मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गुमटी, टिनशेड आदि रखकर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया और जमीन पर डॉ. सुग्रीव सिंह को कब्जा दिलाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही। मरदह निवासी डॉ. सुग्रीव सिंह ने बताया कि उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री कराने के साथ ही दाखिल-खारिज भी करा लिया था। इसके बावजूद जमीन पर कब्जा नहीं मिल पा रहा था। वह पिछले 26 वर्षों से राजस्व विभाग के अधिकारियों और जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे।बताया यह भी पढ़ें- Mainpuri News: विवादों के तुरंत निस्तारण के लिए मौके पर भेजी संयुक्त ...