गाजीपुर, जुलाई 24 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव और महामंत्री राकेश कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में 26 जुलाई को कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला युवा अध्यक्ष विष्णु श्रीवास्तव के पैतृक निवास मोहनपुरा गाजीपुर में होगा। इस दौरान 11:00 बजे पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष युवा विष्णु श्रीवास्तव ने पदाधिकारी सहित सदस्यों से कहा कि सभी पदाधिकारी सहित सदस्य निर्धारित समय पर जरूर पहुंचे। इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...