Ghazipur News: 25 पीएमश्री विद्यालयों में बैंड यनिफार्म करायी जाएगी उपलब्ध
गाजीपुर, अक्टूबर 25 -- Ghazipur News: गाजी़पुर, संवाददाता। पीएमश्री योजना के तहत जनपद के 25 चयनित उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में स्कूल बैंड एवं बैंड यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए 12.50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक चयनित विद्यालय को 50 हजार रुपये मिलेंगे। स्कूल शिक्षा एवं समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के तहत शुरू की जा रही इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, राष्ट्रीय भावना, सांस्कृतिक गतिविधियों, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। स्कूल बैंड के माध्यम से विद्यार्थियों को संगीत एवं प्रदर्शन कला से जोड़ने के साथ आत्मविश्वास और सहयोग की भावना विकसित करने का अवसर मिलेगा। विद्यालयों में बैंड का उपयोग प्रार्थना सभा, राष्ट्रीय पर्व, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी, मार्च पास्ट,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.