Ghazipur News: 25 को होगी महर्षि जमदग्नि की प्रतिमा स्थापित
गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में महर्षि जमदग्नि ऋषि की प्रतिमा स्थापना और मिनी पार्क निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम के तहत 24 को कलश यात्रा, 25 को प्रतिमा स्थापना और 26 को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास एनएच-24 की पटरी स्थित बाउंड्री के समीप प्रतिमा स्थापना और मिनी पार्क विकसित किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कुछ माह पूर्व इसका भूमिपूजन किया गया था। अध्यक्ष ने कहा कि जमानिया का महर्षि जमदग्नि और भगवान परशुराम से गहरा धार्मिक एवं ऐतिहासिक संबंध है। क्षेत्र के हरपुर स्थित बाबा परशुराम मंदिर में अक्षय तृतीया पर मेला भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.