गाजीपुर, अक्टूबर 21 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वेद सिंह चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक एवं वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय गाजीपुर की ओर से निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है। निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टी का प्रस्थान एवं वापसी स्थल जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर से किया गया हैl उन्होने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान 23 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातः 08.00 बजे से सायं 04.00 बजे तक सम्पन्न होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगा। जनपद में वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क...