गाजीपुर, जुलाई 13 -- Ghazipur News: मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत पोल टूटने के कारण 22 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज सिरसी गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे जिलाधिकारी कार्यालय गाजीपुर के सामने धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माणाधीन सादात-मरदह फोरलेन मार्ग को पार कर विद्युत केबल सिरसी गांव तक गई है। कुछ दिन पहले इस मार्ग से गुजर रहे एक ट्रक के केबल में फंस जाने से कई विद्युत पोल टूट गए थे। इसके बाद से गांव के करीब 40 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: बिजली विभाग के आगे बेबस भाजपाई, धरने पर बैठे मंडल अध्यक्ष ग्रामीणों का आरोप है कि मरदह विद्...