गाजीपुर, जुलाई 30 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। दुल्लहपुर बाजार के शिवपुरी मोहल्ला निवासी चिकित्सक प्रदीप गुप्ता के 21 वर्षीय पुत्र आर्यन गुप्ता की गुरुवार की सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार आर्यन ने नीट की परीक्षा दी थी, जिसमें अच्छे मार्क भी आए थे। उन्होने बताया कि सुबह अचानक पैर में तेज दर्द बताते हुए नित्य क्रिया करने गया। उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिससे उसकी मौत हो गयी। चिकित्सक पिता ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत हो गयी है। चिकित्सक पुत्र को श्रद्धांजलि देने के लिए स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया, बृजेश कुशवाहा, रामवृक्ष यादव, पारस गुप्ता, सुरेश साहू, अजय साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बेटे के निधन से मां ज्ञानेश्वरी देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर ...