गाजीपुर, जुलाई 16 -- Ghazipur News: सैदपुर। तहसील परिसर स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम ज्योति चौरसिया ने बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्य को सुरक्षित बनाने के लिए तहसील क्षेत्र के 21 पंजीकृत नाविकों को लाइफ जैकेट वितरित किए। इस दौरान उन्होंने नाविकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और बाढ़ के समय पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने में नाविकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी नाविकों से लाइफ जैकेट पहनकर ही नाव संचालन करने और आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य के दौरान नाविकों की स्वयं की सुरक्षा भी जरूरी है। इस अवसर पर तहसीलदार हिमांशु सिंह और सप्लाई इंस्पेक्टर श्याम मोहन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ह...