Ghazipur News: 20 साल से बंद सहकारी समिति को चालू कराने की उठी मांग
गाजीपुर, अगस्त 14 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सिधौना ग्राम पंचायत में करीब 20 वर्षों से बंद पड़ी सहकारी समिति को दोबारा संचालित कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है। समिति के निष्क्रिय होने से क्षेत्र के किसानों को खाद, बीज, उर्वरक और कीटनाशक आदि कृषि सामग्री निजी दुकानों से महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रही है। इससे किसानों की खेती की लागत बढ़ रही है। सिधौना निवासी उपेंद्र नाथ मिश्र ने प्रदेश के सहकारिता विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री जेपीएस राठौर को पत्र भेजकर समिति को पुनः सक्रिय कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि सहकारी समितियां ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को खाद, बीज, उर्वरक, कीटनाशक, ऋण और फसलों की खरीद जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह भी पढ़ें- बी-पैक्स को उर्वरक व्यवसाय के लिए ब्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.