गाजीपुर, सितम्बर 30 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। स्थानीय पुलिस ने गश्त के दौरान मड़ूसरी पुलिया के पास झोले में देसी शराब लेकर जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 20 पैकेट देसी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल रजनीश कुमार और अखिलेश कुमार गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मड़ूसरी पुलिया के पास एक युवक झोले में शराब लेकर जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सन्नी कुमार निवासी धामूपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की तथा उसके स्वजन को गिरफ्तारी की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...