गाजीपुर, अक्टूबर 30 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विवेकानंद यूथ अवार्ड की व्यक्तिगत श्रेणी के लिए युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं। राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवक-युवतियां इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि खेलकूद, वृक्षारोपण, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, स्वच्छता, साक्षरता, मतदाता जागरूकता, आपदा प्रबंधन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा, कला-संस्कृति, साहित्य, मानवाधिकार, सामुदायिक सेवा और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले युवा पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2026 तक किए गए कार्यों के आधार पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Faridabad News: महिला...